Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में जनसांख्यिकी बदलाव और समुदाय विशेष की बढ़ती आबादी के चलते कई जगह हालात बिगड़ रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने प्रदेश में रोहिंग्या और बंग्लादेशियों की घुसपैठ की आशंका जताई है, और ये आशंका निर्मूल नहीं है। हरिद्वार में पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने एक बंग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। पकड़े गए बंग्लादेशी के पास से भारत का आधार कार्ड बरामद हुआ। ये शख्स अपनी पहचान छिपाकर कलियर क्षेत्र में रह रहा था। मामला कलियर क्षेत्र से जुड़ा है। जहां से खुफिया विभाग की टीम ने एक बंग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वो 15 दिन पहले बंग्लादेश से चोरी-छिपे कलकत्ता आया था। वहां से दिल्ली गया। उसके बाद वो कलियर में अपनी परिचित महिला कुसुम के पास मजदूरी करने के लिए आया था। पुलिस ने उसे कलियर के किलि किलि साहब बस्ती से पकड़ा है। जांच के दौरान आरोपी के पास से दो आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पकड़े गए बंग्लादेशी नागरिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि खुफिया एजेंसियां भी रोहिंग्या और बंग्लादेशियों की घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार को आगाह कर चुकी हैं। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट और अन्य माध्यमों से सरकार तक पहुंची शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं। जिलों में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र विशेष में जमीन की खरीद-फरोख्त पर भी नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें - देहरादून: स्पा सेंटर के संचालक ने खुद को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप