Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में लापता छात्र की लाश जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मरने वाले छात्र की शिनाख्त 18 साल के मंजीत पुत्र अशोक के रूप में हुई। वो कक्षा 11 में पढ़ता था। परिजनों से मिली सूचना के अनुसार दो दिन पहले मंजीत घर से स्कूल के लिये गया था, जो छुट्टी के बाद से वापस घर नहीं लौटा। मंजीत के घर न लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने थाने में छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दो दिन बाद छात्र की लाश जंगल से बरामद हुई। खेत में काम करने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में आने वाले लहबोली गांव की है। जहां छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।