चमोली: पहाड़ की बेटियां अब मुक्केबाजी में भी अपना कैरियर बना रही हैं और अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर रही हैं। विश्व पटल पर अपने मुक्के के पंच का परचम लहराकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। आज हम आपको चमोली के पोखरी ब्लाक के ढामक गांव की निवासी आयुषी भट्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पंच इतने जोरदार हैं कि वे राष्ट्रीय सीनियर महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी। जी हां, यह प्रतियोगिता 21 से 28 अक्टूबर में हरियाणा के हिसार में आयोजित होगी। उत्तराखंड की मेहनती और काबिल बेटी आयुषी भट्ट उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।