हरिद्वार बाईपास रोड के चौड़ीकरण के लिए दूनवासियों को करीब 9 साल इंतजार करना पड़ा। ये इंतजार अब सफल होता दिख रहा है।
-
Komal Negi
-
Image: Haridwar bypass work on progress in dehradun
हरिद्वार: दूनवासियों का सफर आसान होने जा रहा है। हरिद्वार बाईपास रोड के चौड़ीकरण का काम रफ्तार पकड़ चुका है। अब चौड़ीकरण कार्य के डिजाइन को अंतिम स्वीकृति भी मिल गई है, ये बात और है कि स्वीकृति मिलने से पहले ही चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया गया था। प्रोजेक्ट के तहत अब तक करीब तीन किमी लंबी सड़क के दो किलोमीटर हिस्से पर आधार यानी सब ग्रेड तैयार किया जा चुका है। हरिद्वार बाईपास रोड के चौड़ीकरण के लिए दूनवासियों को करीब 9 साल इंतजार करना पड़ा। ये इंतजार अब सफल होता दिख रहा है। चौड़ीकरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बड़ी परियोजना के लिए निर्माण कंपनी राकेश कंस्ट्रक्शन ने थर्ड पार्टी स्वीकृति के लिए आवेदन किया था। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के अवर अभियंता नवीन शर्मा ने बताया कि एक चैनेज पर लंबाई मानक से अधिक मिली थी, जिसके चलते डिजाइन को स्वीकृति मिलने में देरी हुई।
यह भी पढ़ें - हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले ध्यान दें, फिर से बंद हुआ हाईवे..नया रूट जान लीजिए
हालांकि संशोधन मामूली था। अब सड़क चौड़ीकरण के डिजाइन में कोई पेच नहीं है। चौड़ीकरण कार्य के डिजाइन को मंजूरी मिल गई है, लेकिन यहां जिन चार पुलों का निर्माण होना है, उनके डिजाइन को स्वीकृति नहीं मिली है। ये पुल कहां-कहां बनने हैं, ये भी बताते हैं। कारगी चौक के पास मुख्य पुल के बगल में एक पुल का निर्माण होना है। इसके अलावा संत निरंकारी सत्संग भवन, कारगी ग्रांट को जाने वाली सड़क के पास और सरस्वती विहार के पास भी एक पुल बनना है। परियोजना के तहत मोथरोवाला, पुरानी बाईपास पुलिस चौकी, सरस्वती विहार और ब्राह्मणवाला के पास स्थित चौक को व्यवस्थित किया जाएगा। ताकि जाम के दबाव से निजात मिल सके। चौड़ीकरण के काम के तहत चौराहों को व्यवस्थित आकार में लाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है।