Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के मंजीत हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 18 साल के मंजीत की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दोस्तों ने ही की थी। हत्याकांड का मुख्य आरोपी मंजीत का साथी अंशुल पुत्र संदीप है। वो शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने अंशुल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि मंजीत उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। अंशुल ने मंजीत को इसे लेकर कई बार समझाया भी, लेकिन मंजीत माना नहीं। गुस्से में आकर अंशुल ने मंजीत को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात ये है कि इस हत्याकांड में शिकार होने वाला और कत्ल करने वाले आरोपी कम उम्र के लड़के हैं। घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव की है। पिछले दिनों यहां 11वीं के छात्र मंजीत की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद से गांव में गम और गुस्से का माहौल था। परिजन हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।