Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में फेसबुक पर बने रिश्ते का दर्दनाक अंजाम हुआ। फेसबुक पर दोस्त बने लड़के ने नाबालिग की हत्या कर दी। घटना बेहद हैरान करने वाली है, साथ ही दुखद भी। जिस लड़की की हत्या हुई, वो सिर्फ 16 साल की थी। उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी। वहीं जिस लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया वो भी 19 साल का है। कम उम्र के युवाओं का इस तरह गंभीर अपराधों को अंजाम देना बताता है कि कहीं न कहीं कमी हमारे समाज और परवरिश की भी है। चलिए घटना पर आते हैं। मामला प्रेमनगर का है। यहां 16 साल की नाबालिग की तनुज पासवान नाम के युवक ने हत्या कर दी। जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस की पिटाई से बचने के लिए खुद कोर्ट पहुंच गया और वहां मौजूद कांस्टेबल को अपने गुनाह के बारे में बताया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि साल 2020 मेरी मुलाकात फेसबुक पर पूजा (काल्पनिक नाम) से हुई थी।