उत्तराखंड: BJP विधायक की नाक पर अनजान शख्स ने मारा जोरदार मुक्का, हो गए बेहोश

बताया जा रहा है कि खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Mahesh jeena boxing: unknown man hit boxing bjp vidhayak Mahesh jeena
Image: unknown man hit boxing bjp vidhayak Mahesh jeena

अल्मोड़ा: भाजपा के सल्ट विधायक महेश जीना पर भाकुड़ा के पास एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया। इसके बाद विधायक बेहोश हो गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान पथराव भी किया गया। विधायक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। दरअसल विधायक जीना ने बृहस्पतिवार को दिन में देघाट क्षेत्र में भैड़गांव और भरसोली में दो सड़कों का उद्घाटन किया। शाम तीन बजे भरसोली में दिन की रामलीला का उद्घाटन किया। शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ उनकी कार रोक दी और उनसे उलझ पड़ा। उसने गाड़ी में बैठे विधायक की नाक पर मुक्का मारा, जिससे कुछ देर के लिए विधायक बेहोश हो गए। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार के हवाले कर दिया। उसके दूसरे साथी भाग गए। विधायक को उपचार के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद एसडीएम शिप्रा जोशी भी अस्पताल पहुंचीं.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले, 2 मिनट में पढ़ लीजिए