Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच बढ़ रही नजदीकियों ने बीजेपी को परेशान किया हुआ है। दलबदल की आशंका से डरी बीजेपी रूठे विधायकों को अपने खेमे में रखने की भरसक कोशिश कर रही है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर बीजेपी की चिंता बढ़ाने वाली बात कही है। उनका ताजा बयान बीजेपी में संभावित हलचल की ओर इशारा कर रहा है, क्योंकि हरदा की हर बात के सियासी मायने होते हैं। अपनी हालिया पोस्ट में हरीश रावत ने उत्तराखंड मंत्रिमंडल से एक-दो मंत्रियों को कांग्रेस में शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने बीजेपी से बड़ी संख्या में दलबदल की संभावना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा ‘मैंने बड़ी गहराई से मंथन किया कि यशपाल आर्य का फिर से कांग्रेस में आना कांग्रेस के हित में कितना है और राज्य के हित में कितना है’। हरदा आगे कहते हैं कि मैं कह सकता हूं कि दोनों हितों में राज्य हित और कांग्रेस हित में स्पष्ट संतुलन है।