Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: यह इंटरनेट का जमाना है और आज के समय में लोग अक्सर ऑनलाइन प्रेम कर बैठते हैं। मेट्रीमोनियल साइट्स का चलन भी इन दिनों तेजी से युवाओं के बीच बढ़ रहा है। मगर कभी-कभी यह ऑनलाइन प्रेम पछताने पर मजबूर कर देता है। रुड़की के गंगनहर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मैट्रिमोनियल साइट पर अपने लिए लड़का पसंद करने वाली युवती से ठगी का मामला सामने आया है जहां पर युवती के ऑनलाइन प्रेमी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे 55 हजार रूपए ऐंठ लिए। जी हां, वैवाहिक साइट पर युवती की दोस्ती दिल्ली निवासी एक युवक से हुई। युवक ने बताया कि वह अमेरिका में काम करता है। बीते बुधवार को प्रेमी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर 55 हजार रुपए ऐंठ लिए हैं। युवक ने महिला को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और सही मौका देख कर उससे 55 हजार लूट लिए। उसने अमेरिका से आते समय खुद के एयरपोर्ट पर फंसे होने का झांसा देकर अपनी प्रमिका से 55 हजार रुपये की ठगी की। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।