Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में खुद को आईपीएस अफसर बताकर पुलिस को गुमराह करने वाले नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक खुद को 2018 बैच का आईपीएस अफसर बताते हुए हरिद्वार पुलिस से गेस्ट हाउस में कमरा देने की डिमांड कर रहा था। युवक की हिम्मत तो देखिए उसने न सिर्फ पुलिस से पुलिस के गेस्ट हाउस में कमरा मांगा, बल्कि साथ में चलने के लिए एक कांस्टेबल देने की डिमांड भी रख दी। आरोपी ने प्लानिंग तो बढ़िया की थी, लेकिन सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के सामने उसकी अकड़ चल नहीं सकी। आरोपी जिस तरह से पुलिस पर रौब गालिब करने की कोशिश कर रहा था, उससे सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह को उस पर शक हो गया। आईडी मांगने और पूछताछ करने पर वह पुलिस की पकड़ में आ गया। चलिए पूरा मामला बताते हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक अपनी महिला मित्र के साथ हरिद्वार घूमने आया था।