कुमाऊं को सौगात..उधम सिंह नगर में खुलेगा AIIMS का सुपर स्पेशलिटी सेंटर..जानिए खूबियां

उधमसिंह नगर में खुलेगा 300 बेड्स की क्षमता वाला AIIMS का सुपर स्पेशलिटी केंद्र, जानिए खासियत-
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Udham singh nagar aiims: AIIMS super speciality center to open in udham singh nagar
Image: AIIMS super speciality center to open in udham singh nagar

उधमसिंह नगर: यूएसनगर समेत पूरे कुमाऊं मंडल के लिए केंद्र सरकार एक अनोखी सौगात लेकर सामने आई है। उधम सिंह नगर में एम्स ऋषिकेश के सुपर स्पेशलिटी सैटेलाइट केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार का आभार जताया गया और इस निर्णय का स्वागत किया है। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्र सरकार द्वारा कुमाऊं मंडल के उधम सिंह नगर में एम्स ऋषिकेश के सुपर स्पेशलिटी सैटेलाइट केंद्र बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी एम्स सुपर स्पेशलिटी सैटेलाइट केंद्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का आभार जताया है। यह सुपर स्पेशलिटी सेटेलाइट केंद्र यूएसनगर में 100 एकड़ जमीन पर स्थापित होगा। एम्स के इस सैटेलाइट केंद्र के कुमाऊं क्षेत्र में खुलने से गरीब और आमजन को सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों से चिकित्सा स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। हाल ही में एम्स ऋषिकेश में आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कुमाऊं में एम्स खोलने को लेकर विस्तार से बात हुई थी। बहुत पहले से इस को बनाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया जा रहा था। आखिरकार आज सरकार ने उत्तराखंड को यह ऐतिहासिक सौगात दे दी है। नैनीताल सांसद ने कहा है कि कुमाऊं क्षेत्र में एम्स के सेटेलाइट केंद्र खोलना एक ऐतिहासिक कदम है। वहीं सीएम ने कहा उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में एम्स की शाखा (सैटेलाइट सेंटर) खोलने के निर्णय का देवभूमि की जनता की ओर से मैं पीएम मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का हार्दिक धन्यवाद करता हूं।
यह भी पढ़ें - केदारनाथ से चुनावी बिगुल फूंकेंगे PM मोदी, 200 करोड़ की मिलेगी सौगात..जानिए कार्यक्रम