उत्तराखंड: जब खेत में जाकर DM खुद काटने लगे धान, गांव वालों ने की तारीफ

डीएम विनय शंकर पांडेय धान की उत्पादकता जांचने के लिए एक गांव में पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसान से बात की, बात जब धान की फसल में नमी जांचने की आई तो डीएम खुद धान की फसल काटते दिखे।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Ias vinay Shankar: Haridwar dm ias vinay Shankar cut crop in fields
Image: Haridwar dm ias vinay Shankar cut crop in fields

हरिद्वार: ये तस्वीर हरिद्वार की है। जहां जिलाधिकारी हरिद्वार खेतों में धान काटते नजर आए। दरअसल डीएम विनय शंकर पांडेय धान की उत्पादकता जांचने के लिए जिले के एक गांव में पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसान से बात की। बात जब धान की फसल में नमी जांचने की आई तो डीएम खुद धान की फसल काटते दिखे, ताकि फसल में नमी की जांच की जा सके। डीएम विनय शंकर पांडेय शनिवार को ग्राम ज्वालापुर में पहुंचे। यहां फसल उत्पादकता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए वो किसान संसार सिंह के खेत में गए। उन्होंने काश्तकार से धान के बीज के विषय में जानकारी ली। इस मौके पर डीएम ने बताया कि क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसल का औसत उत्पादन व उपज के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। परीक्षण के बाद अंतिम आंकड़े राज्यस्तर पर कृषि निदेशालय द्वारा जारी किए जाएंगे। जिस खेत में आज परीक्षण किया गया, वहां 43.3 वर्ग मी में 28 किलो धान की तौल प्राप्त हुई। इससे पूर्व इसी गांव के एक अन्य खेत में की गई क्राप कटिंग मे 32 किलो धान प्राप्त हुआ था। निरीक्षण के दौरान डीएम ने धान की फसल में नमी का जायजा लेने के लिए खुद धान काटी। इस अवसर पर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुधियाल, तहसीलदार हरिद्वार शालिनी मौर्य और सांख्यिकी अधिकारी मदन बिष्ट समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कांस्टेबल अनिल नेक काम, बुजुर्ग-बेसहारा अम्मा को लिया गोद..कर रहे हैं सेवा