उत्तराखंड: भाई के साथ स्कूल से घर आ रहा था भाई, बीच रास्ते में गुलदार ने किया हमला

बच्चे की किस्मत अच्छी थी, जो उसे समय रहते मदद मिल गई। लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को भागने पर मजबूर कर दिया। इस तरह बच्चे की जान तो बच गई, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हुआ है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Bageshwar Leopard school boys: Leopard attacks two brothers in bageshwar
Image: Leopard attacks two brothers in bageshwar

बागेश्वर: उत्तराखंड के दूसरे पहाड़ी जिलों की तरह बागेश्वर में भी गुलदार का आतंक चरम पर है। लोग बच्चों को घर से बाहर भेजने में डरने लगे हैं। बीते दिन यहां भाई संग खेलकर घर लौट रहे 9 साल के बच्चे पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। बच्चे की किस्मत अच्छी थी, जो समय रहते उसे मदद मिल गई। लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को भागने पर मजबूर कर दिया। इस तरह बच्चे की जान तो बच गई, लेकिन गुलदार के हमले में वो गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। घटना कठायतबाड़ा वॉर्ड की है। यहां दांगण में जीवन लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीते दिन जीवन लाल का नौ साल का बेटा गौरव कुमार अपने बड़े भाई सुमित के साथ खेल कर घर लौट रहा था। तभी घात लगाए गुलदार ने गौरव पर हमला कर दिया। गली में काफी अंधेरा था। इस बीच गौरव का भाई सुमित वहां से भाग निकला। सुमित से मिली सूचना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए और शोरगुल मचाने लगे। उस वक्त गुलदार गौरव को घसीट रहा था। लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। इस तरह गौरव की जान बच गई, लेकिन हमले में उसका बायां पैर पूरी तरह जख्मी हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में दहशत है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाने और घायल किशोर को इलाज के लिए मुआवजा देने की मांग की। गुलदार के हमले की घटना के बाद वन विभाग ने गांव में गश्त बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जंगल में लकड़ी बीनने गए पति-पत्नी पर हाथी का हमला, पत्नी की दर्दनाक मौत