कमरे की तलाशी के दौरान लाश के पास से खून से सना हुआ सिलबट्टा मिला। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
उधमसिंह नगर: प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर जिले का है। जहां एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की लाश अर्धनग्न अवस्था में पाई गई। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना रुद्रपुर के गदरपुर थाना क्षेत्र की है। जहां वार्ड नंबर 2 लखनऊ कॉलोनी में स्थित घर में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस घर में दाखिल हुई तो वहां अर्ध नग्न अवस्था में खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा मिला। कमरे की तलाशी के दौरान लाश के पास से खून से सना हुआ सिलबट्टा मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की सिलबट्टे से सिर में प्रहार करके हत्या की गई है। मरने वाली महिला का नाम शाइस्ता बताया जा रहा है। शाइस्ता अपने पति से अलग भाई के घर में रहती थी। बीते दिनों शाइस्ता अपने भाई और भाभी के साथ शादी समारोह में रामपुर गई हुई थी लेकिन वह जल्द ही घर लौट कर आ गयी। कल जब देर शाम शाइस्ता के परिजन शादी समारोह से घर लौटे तो वहां शाइस्ता का शव अर्ध नग्न अवस्था में बिस्तर में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। कॉलोनी में हुई इस वारदात से हर कोई सन्न है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि इस जघन्य हत्याकांड को किसने अंजाम दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों से पूछताछ भी जारी है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: घर के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 कॉल गर्ल समेत 5 लोग गिरफ्तार