कार्मिक विभाग ने लंबे समय से प्रमोशन और ग्रेड पे की मांग कर रहे पीसीएस अफसरों की प्रोन्नति सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 30 अफसरों को दिवाली पर प्रमोशन का गिफ्ट मिला है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 30 pcs officers promoted in uttarakhand
देहरादून: चुनावी साल में धामी सरकार कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी घोषणाएं कर रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड सिविल सेवा (पीसीएस) के अधिकारियों को प्रमोशन के गिफ्ट से नवाजा गया है। लंबे समय से प्रमोशन और ग्रेड पे की मांग कर रहे पीसीएस अफसरों की प्रोन्नति सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश के कुल 30 पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। कार्मिक विभाग की तरफ से जारी लिस्ट में 2005 बैच के सीधी भर्ती वाले 18 अफसरों को प्रमोट किया गया है। इनमें ललित मोहन, आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, संजय कुमार, नवनीत पांडे, मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरधारी सिंह रावत, आलोक कुमार पांडे, बंशीधर तिवारी, रुचि रयाल, झरना कमठान, रवनीत चीमा, विनोद गिरी गोस्वामी, निधि यादव, प्रशांत कुमार आर्य, अशीष कुमार भटगांई, प्रकाश चंद्र और दीप्ति सिंह शामिल हैं। साथ ही वर्ष 2007 के पदोन्नति अफसरों में शामिल भगवत किशोर मिश्रा, हंसादत्त पांडे, उदय सिंह राणा, बंशीलाल राणा, नरेंद्र सिंह, हरक सिंह रावत, प्रताप सिंह शाह, भरत लाल फिरमाल, भवान सिंह चलाल, चंद्र सिंह धर्मशक्तू, जीवन सिंह नगन्याल और रामदत्त पालीवाल का भी प्रमोशन हुआ है।
यह भी पढ़ें - बग्वाल मनाने पहाड़ में अपने गांव पहुंचा NASA का ये होनहार साइंटिस्ट, मंगल ग्रह के राज खोले
कार्मिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार सिविल सेवा के चयन श्रेणी वेतनमान 78,800- 2,09,200 में कार्यरत अधिकारियों को विशेष चयन श्रेणी वेतनमान 1,23,100-2,15,900 के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रमोट किया गया है। इन अधिकारियों में साल 2005 के सीधी भर्ती के कुल 18 अधिकारी और 2007 के पदोन्नति के कुल 12 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस तरह इन सभी अफसरों के लिए ये दिवाली यादगार रहने वाली है। दिवाली से पहले उन्हें प्रमोशन का तोहफा मिला है। आपको बता दें कि उत्तराखंड सिविल सेवा के अधिकारी लंबे समय से प्रमोशन और ग्रेड पे की मांग कर रहे थे। बीते दिनों पीसीएस अफसरों के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात भी की थी।