Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में हादसों की संख्या में कमी नहीं आ रही। लगातार बढ़ते हादसे साबित कर रहे हैं कि लोगों को सड़क पर सतर्क रहने की जरूरत है। इस बीच पंतनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां दो स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में पंतनगर निवासी युवक की मौत हो गई। इसके अलावा दूसरा स्कूटी चालक भी घायल हो गया। खबर है कि दूसरा युवक फिलहाल कोमा में है। पुलिस के मुताबिक पंतनगर, नगला चौराहा के रहने वाले 27 साल के हरेंद्र सिंह लटवाल रात को खाना खाने के बाद गोल गेट की ओर जा रहा था। इस बीच इसी बीच तेज रफ्तार स्कूटी ने हरेंद्र की स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने सड़क पर घायल पड़े हरेंद्र को उपचार के लिए पंतनगर स्थित अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देख उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष उमेश मलिक ने बताया कि मृतक हरेंद्र के भाई अर्जुन सिंह लटवाल की तहरीर के आधार पर स्कूटी के चालक पंतनगर, बड़ी मार्केट निवासी राघव खुराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि जांच महिला उप निरीक्षक नीलम मेहता को सौंपी गई है। इधर, राघव के स्वजनों ने बताया कि हादसे में राघव को भी चोट आई है और वह कोमा में है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: यहां दिवाली पर महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद मचा बवाल, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज