उत्तराखंड में बड़ा हादसा..श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 1 मौत..40 लोग घायल

एक्सीडेंट के वक्त ट्रैक्टर में सवार सभी लोग दीपावली मेले से वापस आ रहे थे, इस दौरान उनके साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं, तीन की हालत गंभीर है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Sitarganj Road Accident: Tractor trolley overturned in Sitarganj 40 people injured
Image: Tractor trolley overturned in Sitarganj 40 people injured

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार करीब 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि ट्रैक्टर चालक की एक्सीडेंट में मौत हो गई। एक्सीडेंट के वक्त ट्रैक्टर में सवार सभी लोग दीपावली मेले से वापस आ रहे थे, इसी दौरान श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे में घायल लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा सितारगंज में हुआ। जहां बिज्टी चौराहे के पास ट्रक को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। घायल लोग सड़क पर पड़े-पड़े कराह रहे थे। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने के कारण राहगीरों ने घायलों की मदद की। उन्हें किसी तरह सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें - बधाई: पहाड़ के सिल्लोड़ा गांव की बेटी को मिलेगा सर्वोच्च साहसिक सम्मान, पिता चलाते हैं टैक्सी
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने ट्रैक्टर चालक 26 वर्षीय विकेश पुत्र सतीश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल लोगों ने बताया कि आस-पास के गांव के करीब 40 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर 4 नवंबर की शाम को मेला देखने नानकमत्ता आये थे। मेले में घूमने के बाद शुक्रवार शाम श्रद्धालु वापस घर जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। चश्मदीदों ने बताया कि ट्रैक्टर के सामने एक ट्रक आ गया था। ट्रक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर की जान चली गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग यूपी के जिला बदांयू, ग्राम बारबारा, तालिमनगर, मीरजापुर और मलमपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 40 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है।