Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार जिले के लक्सर में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से छह लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। और तो और आरोपियों ने जमीन बेचने के नाम पर पहले पीड़ित से 6 लाख रूपए हड़पे और इसके बाद वही जमीन दूसरे व्यक्तियों को बेच दी। इस पूरे मामले में पुलिस ने 1 महिला समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दरअसल पीड़ित व्यक्ति कनखल निवासी अमोद चौधरी ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में दाबकी कलां गांव निवासी रामपाल, धर्मपाल, आजाद सिंह और अमित के साथ 14 लाख रुपए में एक जमीन का सौदा 14 लाख रुपये में तय किया था। 2016 में उन्होंने छह लाख रुपये बयाने के तौर पर दे दिए थे।