Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में बड़े स्तर पर नशे की तस्करी हो रही है. हैरानी वाली बात ये है कि नशे की तस्करी में महिलाएं भी लिप्त मिल रही हैं. जिस प्रदेश में महिलाओं ने शराब के खिलाफ बड़े आंदोलन चलाए हों, वहां महिलाओं का नशे की तस्करी में लिप्त मिलना वाकई शर्मनाक है. प्रदेश में अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें महिलाएं नशे की तस्करी करते पकड़ी गईं. ताजा मामला सिडकुल का है जहाँ पुलिस ने रावली महदूद में छापेमारी के दौरान 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को घर से गिरफ्तार किया है. जी हां, आपको बता दें कि उत्तराखंड में पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है और अब तक कई लोग स्मैक तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं. सिडकुल से भी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है.