उत्तराखंड के रेलयात्री कृपया ध्यान दें, नहीं होगी सीट की दिक्कत..ट्रेनों में लगे एक्स्ट्रा कोच

छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए रेल प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand chhath festival train: Extra coaches installed in trains for Chhath in Uttarakhand
Image: Extra coaches installed in trains for Chhath in Uttarakhand

देहरादून: त्योहारी सीजन में रेलवे ने यात्रियों की आवाजाही में इजाफे को देखते हुए कई विशेष इंतजाम किए हैं। छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए रेल प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। दिवाली के बाद हर तरफ छठ पर्व की धूम मची है। खासकर पूर्वांचल के लोग इन दिनों घर लौट रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही। जनता, हावड़ा और कुंभ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। इन तमाम दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई है। उत्तराखंड के हरिद्वार समेत अन्य क्षेत्रों में पूर्वांचल के लोग काफी संख्या में रहते हैं। यहां नौकरी के साथ ही बहुत लोग कारोबार करते हैं। छठ पर्व मनाने के लिए ज्यादातर लोग अपने घर लौटने लगे हैं। जिसके चलते रविवार को हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पर मारामारी की स्थिति बनी रही। पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में 10 नवंबर को रहेगी छुट्टी, सरकार ने घोषित किया छठ का अवकाश
ऐसे में ट्रेनें फुल होकर रवाना होती रहीं। ट्रेनों में वेटिंग होने के कारण रेल प्रशासन को ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने पड़े। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त कोच जोड़कर ट्रेनें रवाना की जा रही हैं। जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, उनके बारे में भी बताते हैं। योगनगरी हावड़ा एक्सप्रेस में स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है। इसी तरह देहरादून-हावड़ा में एक स्लीपर और बांद्रा में दो कोच जोड़े गए। उदयपुर एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच को जोड़कर रवाना किया गया। जनता एक्सप्रेस में चार कोच लगाए गए हैं। सोमवार को दून हावड़ा और जनता एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को ट्रेन में सीट मिल सके।