उत्तराखंड: तेज रफ्तार वाहन ने MA की छात्रा को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

तेज रफ्तार वाहन ने छात्रा को भीषण टक्कर मारी और इसके बाद भी वाहन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Haridwar laksar student seasonal: In Haridwar laksar the vehicle hit the student Moushumi
Image: In Haridwar laksar the vehicle hit the student Moushumi

हरिद्वार: उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिए किसी न किसी भीषण हादसे में किसी की मौत हो रही है। सवाल ये ही है कि आखिर सड़क पर तेज रफ्तार पर लगाम कैसे लगाई जाए। एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सड़क पर चलती छात्रा को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और छात्रा की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। ये खबर हरिद्वार जिले से है। यहां लक्सर मार्ग पर बादशाहपुर में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एमए की एक छात्रा की मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर निवासी एमए की छात्रा मौसमी किसी काम से घर से निकली थी। लक्सर मार्ग पर बादशाहपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्रा गंभीर रूप घायल हो गई। जबकि चालक अपना वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा एमए की पढ़ाई कर रही थी। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - हर्रावाला स्टेशन में हड़कंप: ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, करंट से बुरी तरह झुलसा..देखिए वीडियो