Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: आयुष्मान योजना (Server down of Ayushman Yojana) का प्रचार प्रसार वैसे तो उत्तराखंड सरकार जोरों शोरों से कर रही है मगर असलियत तो कुछ और ही बयां कर रही है। सरकार कह रही है कि गरीबों को मुफ्त में इलाज मिलेगा मगर यहां पर तो आयुष्मान योजना का ऑनलाइन सरवर ही डाउन चल रहा है जिस वजह से मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। कभी डॉक्टर की कमी हो जा रही है तो कभी सरवर की खराबी जिसका खामियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बेस अस्पताल में आने वाले मरीजों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिलने वाले मुफ्त इलाज की सुविधा ही नहीं मिल पा रही हैं और जो लोग दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हैं उनको भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मरीजों के कार्ड ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्टर नहीं हो पा रहे हैं। देहरादून से आयुष्मान योजना का ऑनलाइन सर्वर डाउन होना इसकी वजह बताया जा रहा है।