उत्तराखंड: हाईवे पर टकराई दो बाइक, पीछे से आ रही बस ने घायल युवक को कुचला..दर्दनाक मौत

दुखद खबर है..हरिद्वार में बाइक सवारों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar News: Collision of two bikes on Haridwar Highway
Image: Collision of two bikes on Haridwar Highway

हरिद्वार: हरिद्वार के रुड़की की सिविल लाइन रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। दो बाइक सवारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस घटना के बाद से ही मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान रुड़की के अंबर तालाब मोहल्ला निवासी वसीम के रूप में हुई है। बीते सोमवार की देर रात को वसीम नौकरी पूरी कर छुट्टी के बाद अपने घर जा रहा था। तभी शेरपुर में सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई, जिसके बाद वसीम नीचे गिर गया। उसी वक्त सामने से आ रही एक यूपी रोडवेज की बस ने वसीम को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया और इसी के साथ ही मृतक वसीम के परिजनों को भी सूचना दे दी है। जिसके बाद वसीम के परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बीमार मां से मिलने जा रही थी बेटी, अचानक पहाड़ से गिरे पत्थर..हुई दर्दनाक मौत