Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: शिक्षक का हमारे समाज में बड़ा सम्मान है। गुरु को गोविंद के समान माना जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शिक्षकों की छवि पर दाग लगाने से बाज नहीं आ रहे। हल्द्वानी (Mobin Khan haldwani Teacher Jail) में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करते हुए 10वीं की छात्रा संग अश्लील हरकत की। आरोपी शिक्षक छात्रा को कार में अगवा करके अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। विशेष न्यायाधीश पोक्सो नंदन सिंह की अदालत ने अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को गुरुवार को सात साल कैद और 32 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।अदालत ने बीते बुधवार को शिक्षक को दोषी करार दे दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना 30 जुलाई 2017 की है। उस वक्त आरोपी शिक्षक कालाढूंगी के सरकारी स्कूल में पढ़ा रहा था। घटना वाले दिन 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी।