उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आए भाई-बहन..पहले भाई की मौत, अब बहन की मौत..सदमे में मां-पिता

भाई-बहन तेज रफ्तार ट्रेन (haridwar brother sister railway track) की चपेट में आ गए. भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई. जबकि एम्स में भर्ती बहन की भी मौत हो गई है.
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
laksar brother sister train: Siblings hit by train in Haridwar Laksar
Image: Siblings hit by train in Haridwar Laksar

हरिद्वार: लक्सर (haridwar brother sister railway track) में छठ पर्व के अंतिम दिन एक परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया. परिवार में छठ की पूजा के लिए खुशी थी. लेकिन छठ पर्व के अंतिम दिन उनकी खुशी पलभर में ही मातम में बदल गई. यहां छठ पूजा करने जा रहे भाई-बहन तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई. जबकि बहन को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है. अब खबर मिली है कि बहन की भी एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है. उधर, कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि एम्स में ही शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को पता चली, वहां मातम पसर गया. जिस घर में कुछ वक्त पहले तक छठ पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहां से चीख और रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद राय निवासी गांव महरवा जिला गोपाल गंज बिहार, लक्सर स्थित टायर फैक्टरी में नौकरी करते हैं. गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच उनका बेटा दीपांशु (14), बेटी आयुषी (11) के साथ शुगर मिल ग्राउंड में छठ पूजा करने के लिए गए थे.

यह भी पढ़ें - श्रीनगर गढ़वाल के लोग इस ठग को बेसब्री से ढूंढ रहे हैं, कहीं मिल गया तो खैर नहीं...
लेकिन दोनों बच्चे आतिशबाजी का सामान घर पर ही भूल गए थे. इस पर दोनों ने परिजनों से आतिशबाजी का सामान लाने की बात कही और घर के लिए निकल गए. घर से आतिशबाजी लेने के बाद दोनों वापस ग्राउंड में जा रहे थे. इसी दौरान भाई-बहन रेलवे लाइन पार कर रहे थे. लाइन पार करते समय ट्रेन आ गई. दोनों सहारनपुर मुरादाबाद स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. भीड़ में शामिल लोगों ने बच्चों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे. यहां से दोनों की गंभीर हालत देखते हुए एम्स के लिए रेफर कर दिया. जहां उपचार के दौरान दीपांशु की मौत हो गई. जबकि आयुषी (haridwar brother sister railway track) का उपचार चल रहा था. अब खबर मिली है कि बहन की भी मौत हो गई है। वहीँ छठ पर्व का अंतिम दिन अरविंद राय के परिवार को कभी न भूलने वाला हादसा दे गया है.