Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (uttarakhand assembly election Latest survey) इस बार बेहद रोमांचक होने जा रहा है, सत्ता की इस पिच का चैंपि.न कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब फिलहाल भविष्य के गर्भ में छुपा है लेकिन कहते हैं कि किसी भी चुनाव के बाद होने वाली स्थिति का अंदाजा सर्वे के द्वारा लगाया जा सकता है। अब तो पार्टियों का भी शगल हो गया है कि चुनाव से पहले अंदरखाने भी सर्वे होने लगे हैं। देश भर में 2022 की चुनावी बेला में नजर 70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड पर भी हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 57 सीटें हासिल कर बीजेपी ने पूरे उत्तराखंड में 46.5 फीसदी वोट शेयर के साथ बड़ी जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने 11 सीटों पर 33.5 फीसदी वोट शेयर के साथ जीत हासिल की थी। हालांकि उस चुनाव में ये दो ही बड़ी पार्टी थी लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने भी मैदान में कदम रखा है। उधर यूकेडी भी इस बार दम खम दिखाती नजर आ रही है। इस बीच एबीपी सी वोटर ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी बड़ी पार्टी तो बनती दिख रही है लेकिन सीट और वोट शेयर दोनों ही बीजेपी को चिंता में डाल सकते हैं। आगे देखिए रिजल्ट
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड चुनाव का लेटेस्ट सर्वे..कांग्रेस करेगी कमबैक, BJP से कांटे की टक्कर..जानिए रिजल्ट