उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना को मिला अर्जुन अवॉर्ड

ओलंपिक में हैट्रिक जमाने वाली उत्तराखंड की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Kataria Arjun Award 2021) को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Vandana Kataria Arjun Award 2021: Vandana Kataria awarded Arjun Award 2021
Image: Vandana Kataria awarded Arjun Award 2021

हरिद्वार: उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है। उत्तराखंड की बेटी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया">वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानितकिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को (Vandana Kataria Arjun Award 2021) राष्ट्रपति भवन में वंदना को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेलों के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। वंदना की उपलब्धियों पर हरिद्वार में वंदना का भव्य. व्सावगत हुआ था। प्रदेश सरकार ने उन्हें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया था। इसके अलावा उन्हें 25 लाख का नकद पुरस्कार दिया था। आइए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड ग्रामीण उद्यमिता संस्थान में 3374 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और बाकी डिटेल

  • इन खिलाड़ियों का सम्मान

    Vandana Kataria awarded Arjun Award 2021
    Pic: 1/ 2
    Image: Vandana Kataria awarded Arjun Award 2021

    टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा क्रिकेटर मिताली राज, पहलवान रवि दाहिया, वेटलिफ्टर एल बोरगोहेन, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, शूटर अवनि लेखरा को वर्ष 2021 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। अब खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया गया है। इस दौरान कई खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया उत्तराखंड के खाते में भी इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार आया है।

  • जब वंदना को मिला अर्जुन अवॉर्ड

    Vandana Kataria awarded Arjun Award 2021
    Pic: 2/ 2
    Image: Vandana Kataria awarded Arjun Award 2021

    स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Kataria Arjun Award 2021) को हॉकी में शानदार खेल दिखाने के लिए पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। वंदना ने 2018 के एशियाई खेलों में रजत पदक जबकि 2017 के एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था। टोक्यो ओलंपिक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाकर ऐसा कारनामा करने वाली वंदना एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं थी।