Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रामनगर: शादी का मौका ज्यादातर लोगों की जिंदगी में एक ही बार आता है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या जतन नहीं करते। कोई लग्जरी कार से दुल्हन लाना चाहता है तो कोई हेलीकॉप्टर से, लेकिन नैनीताल में कुछ अलग हुआ। यहां रामनगर के एक गांव में रहने वाले मनप्रीत सिंह ग्रेवाल (Manpreet navneet Wedding Tractor Ramnagar) अपनी दुल्हन नवनीत कौर के साथ ट्रैक्टर में बैठकर अपने घर पहुंचे। ट्रैक्टर में अपनी दुल्हन को घर लाने वाले मनप्रीत ने इस मौके पर एक दिल छू लेने वाली बात भी कही। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर किसानों की मेहनत का प्रतीक है। वो सादगी से शादी कर समाज को एक संदेश देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने दोनों घरों में रजामंदी के बाद अपनी जीवनसंगिनी को ट्रैक्टर से घर लाने का फैसला लिया। मनप्रीत सिंह ग्रेवाल पीरूमदारा के उमेदपुर गांव में रहते हैं.