उत्तराखंड: पोर्न वेबसाइट पर डाली बाबा रामदेव की फोटो, सेक्स वर्धक दवाएं बेचने लगे दो युवक

अश्लील वेबसाइट पर बाबा रामदेव (Baba Ramdev photo on the website) की फोटो लगाकर बेच रहे थे सेक्स वर्धक दवाएं, दो युवक आगरा से हुए गिरफ्तार
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
ramdev website photo: Medicine sold by putting Baba Ramdev photo on the website
Image: Medicine sold by putting Baba Ramdev photo on the website

हरिद्वार: बाबा रामदेव (Baba Ramdev photo on the website) की तस्वीर का इस्तेमाल कर अश्लील एवं पोर्न वेबसाइट पर ताकत बढ़ाने की नकली दवा बेची जा रही थी। आरोपियों द्वारा ऑनलाइन इस दवाई का प्रचार किया जा रहा था। आगरा में पुलिस ने योग गुरु बाबा रामदेव की फोटो लगाकर नकली सेक्स वर्धक दवाएं बेचने वाले गिरोह के दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का सरगना अभी फरार चल रहा है और पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से काफी सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को हरिद्वार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस पूरे फ्रॉड का पता लगा जब 28 जुलाई 2021 को दिव्य योग मंदिर पतंजलि फेस-1 के प्रतिनिधि राजू वर्मा ने बहादराबाद थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। राजू वर्मा ने आरोप लगाया कि अश्लील वेबसाइटों पर संचालित होने वाले विज्ञापनों में सेक्स वर्धक दवा बेचने के लिए योग गुरु स्वामी रामदेव के चित्र का प्रयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों में भूकंप पर खुलासा, वैज्ञानिकों ने दिया बड़े खतरे का संकेत
जब इस पूरे मामले की जांच की तो आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की नीरव निकुंज कॉलोनी में चल रहे कॉल सेंटर में योग गुरु स्वामी रामदेव के फोटो लगाकर नकली सेक्स वर्धक दवा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। यह गिरोह सोशल मीडिया और अश्लील वेबसाइटों पर विज्ञापन जारी कर ग्राहक तलाशता था। विज्ञापन पर दर्ज टेलीफोन नंबरों पर ग्राहकों के फोन करने पर कॉल सीधे कॉल सेंटर में डायवर्ट होती थी और यहां से ऑर्डर बुकर कर ग्राहकों तक दवाएं भेजी जाती थीं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश शर्मा निवासी जगदीशपुरा, आगरा और सतीश कुमार निवासी किशोरपुरा, थाना जगदीशपुरा, आगरा के रूप में हुई है। दोनों को कॉल सेंटर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना गजेंद्र यादव निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा है। गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना के बाद इस खतरनाक वायरस का खौफ, अलर्ट जारी..जानिए लक्षण और बचाव
पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों आकाश और सतीश ने बताया कि लॉकडाउन में उनकी नौकरी चली गई थी और वे लंबे समय से बेरोजगार थे। इसी बीच उनको विज्ञापन के जरिए इस कंपनी का पता चला। ज्ञापन में लिखा था कि नीरव निकुंज फेस-1 सिकंदरा, आगरा में स्थित एक कॉल सेंटर में ऑफिस वर्क और कॉलिंग के लिए कुछ लड़कों की आवश्यकता है। इसके बाद उन्होंने नौकरी के लिए संपर्क किया। कंप्यूटर की जानकारी होने के चलते आकाश और सतीश की नौकरी लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कॉल सेंटर में छापेमारी के दौरान तीन लैपटॉप, दो लैपटाप चार्जर, तीन माउस, फर्म के दो स्टांप, पांच मोबाइल, की पैड वाले 55 मोबाइल, आठ मोबाइल चार्जर, स्वामी रामदेव के अश्लील प्रिंटेड फोटो वाले विज्ञापन, सेेक्स वर्धक दवा के ऑनलाइन डिस्पैच (Baba Ramdev photo on the website) के लिए रखे गए छह पैकेट बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है पुलिस का कहना है कि इस फ्रॉड में और भी कई नौजवान युवक शामिल हैं जिनतक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही है।