Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में मानव और वन्यजीव संघर्ष ही चिंताजनक स्थिति में नहीं पहुंचा है, बल्कि जंगलों में वन्यजीवों के मध्य छिड़ी 'खूनी जंग' भी हैरत में डाल रही है. ऐसी ही एक घटना श्रीनगर गढ़वाल (Leopard Wild Boar Fight Srinagar Kirtinagar) के चौरास क्षेत्र के मंगूस गांव से आई है. खबर है कि यहां गुलदार और जंगली सुअर के बीच घमासान हो गया। इसके बाद जंगली सुअर ने गुलदार का बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद गुलदार मंगूस गांव के पास नागराजा सैंण तोंक में एक आबादी क्षेत्र में घुस गया. जिससे ग्रामीणों के बीच गुलदार को लेकर अफरा-तफरी मच गयी, जिसके बाद दहशत में आकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य कर गुलदार को पकड़ा गया. वन विभाग की टीम ने बताया की गुलदार घायलावस्था में होने के कारण बस्ती की ओर भाग आया था. आशंका जताई जा रही है कि सुअर के हमले में गुलदार को चोट पहुंची है. आपको बता दें की गुलदार की उम्र करीब 6 से 7 वर्ष बताई जा रही है. वहीँ अब वन विभाग ने घायल गुलदार को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा दिया है .आगे पढ़िए