Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: जिसका डर था वही उत्तराखंड (Uttarakhand Coronavirus) में हो भी रहा है। आशंका जताई जा रही थी कि दिवाली के बाद उतराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होगा और ऐसा हो भी रहा है। उत्तराखंड में लंबे समय बाद एक ही दिन में कोरोना के 29 नए मरीज मिले हैं। पिछले सप्ताह मिले कुल मरीजों की तुलना में इस सप्ताह मरीजों की संख्या में पचास प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। हालांकि यह आंकड़े मरीजों की संख्या के आधार पर अभी कम हैं मगर दिवाली के बाद अचानक ही केसों में तीव्र वृद्धि खतरे का संकेत है। यदि मरीज इसी दर से बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में राज्य के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। इस सप्ताह मरीजों में करीब 56 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जो कि चिंताजनक है। उत्तराखंड में लंबे समय के बाद एक ही दिन में कोरोना के 29 नए मरीज मिले हैं। आगे पढ़िए