टिहरी गढ़वाल के लिए तोहफा, घंटाकर्ण मंदिर से CM की बड़ी घोषणाएं..विकास कार्यों को सराहा

सीएम धामी ने टिहरी के घंटाकर्ण मंदिर (Tehri Garhwal Ghantakarna Temple) में घण्डियाल देवता के किए दर्शन, की कई अहम घोषणाएं..आप भी पढ़िए-
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Tehri Garhwal Ghantakarna Temple: CM Dhami reached Ghantakarna temple of Tehri Garhwal
Image: CM Dhami reached Ghantakarna temple of Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: सीएम पुष्कर सिंह धामी हाल ही में टिहरी के विधानसभा नरेंद्र नगर पहुंचे जहां उन्होंने घंटाकर्ण मंदिर (Tehri Garhwal Ghantakarna Temple) पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की। घंटाकर्ण मंदिर में अनेक विकास कार्य किए गए हैं, जिससे इस मंदिर की शोभा और भव्यता देखते ही बनती है। इसका श्रेय जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण zila Panchayat adhyaksh Sona Sajwan को जाता है। उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद करीब 2 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई तक पेयजल पहुंचाने का काम किया, जो कि उत्तराखंड में अपने तरह का पहला बड़ा काम है। सीएम वहां पहुंचे तो विकास कार्यों की खूब तारीफ की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड पूरी दुनिया में अपनी धार्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर क्षेत्र में भगवान का निवास है और सरकार यहां के मंदिरों और देवस्थलों को बचाने को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड अपने देवस्थलों के कारण धार्मिक तीर्थाटन में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। यहां के कण-कण में भगवान का वास है। देव भूमि के पवित्र स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने-जाने वालों के लिए गुड न्यूज, 4 दिन बाद खुल गया हाईवे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते शुक्रवार को नरेंद्र नगर विधानसभा में स्थित घंटाकर्ण मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भी भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सीएम ने 16 लाख 50 हजार की लागत से बने घंटाकर्ण पंपिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्रामगृह, 75 लाख की लागत से बने रेन शेल्टर और 50 लाख की लागत से बने एक अन्य विश्रामगृह का शिलान्यास भी किया। नरेंद्र नगर विधानसभा के घंटाकर्ण मंदिर में लोकार्पण करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करने के दौरान द्वारा कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने गजा में निर्माणाधीन माली ट्रेनिंग सेंटर का नाम विमाण गांव के शहीद सैनिक विक्रम सिंह नेगी के नाम पर रखने का ऐलान किया। राइंका जाजल का नाम रामपुर गांव के शहीद सैनिक अजय सिंह रौतेला के नाम पर रखा जाएगा। राइंका गजा का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी नारायण सिंह चौहान के नाम पर रखा जाएगा। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी: पर्यटन, फायर ब्रिगेड समेत 3 विभागों में बंपर भर्तियां
तिमली-खनेटी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य जल्द शुरु होगा। कौउयिाला-बडीर मोटर मार्ग का निर्माण भी शुरू किया जाएगा। तैला-अखोड़ीसेरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य भी शुरू होगा। हिंडोला-मुडाला 3.5 किमी मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माणकार्य भी किया जाएगा। बेमुंडा पिपलेथे सड़क निर्माण, भांग्ला 2.7 किमी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य, गजा-पसरखेत से पसरडंडा दो किमी मोटर मार्ग का डामरीकरण, घिघुड़ पांच किमी मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण, गजा में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आईटीआई रणाकोट के अवशेष भवन निर्माण और नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती में चंद्रभागा नदी के बाएं तट पर ढालवाला बंधे में फेंसिंग निर्माण कार्य की स्वीकृति भी सीएम ने दे दी है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण zila Panchayat adhyaksh Sona Sajwan , जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट, दिनेश डोभाल, ओम गोपाल रावत, ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, सचिव रघुवीर सजवाण, जिलाध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी (Tehri Garhwal Ghantakarna Temple) आदि उपस्थित रहे।