Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: रिक्शा चोरी या किसी भी चोरी के शक की कीमत मौत नहीं हो सकती. मगर उत्तराखंड में इस तरह के मामले सिर उठाने लगे हैं. ताजा मामला हरिद्वार (Haridwar rickshaw driver murder) का है जहाँ रिक्शा चोरी के शक में दो रिक्शा चालकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी. जिसके कुछ समय बाद युवक का शव गंगा में मिला, जिसके बाद से ही अंदेशा जताया जा रहा है कि युवकों ने रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या की है. वहीं कुछ लोगों का कहना है की गंगा में गिरने पर सिर में चोट लगने से युवक की मौत हो गई. पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा. फिलहाल पुलिस पिटाई में शामिल आरोपितों की तलाश में जुट गयी है. चलिए आपको पूरी घटना की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली की पुलिस को रविवार की सुबह जानकारी मिली कि पंतद्वीप पार्किंग के ठीक पीछे गंगा की मुख्य धारा में एक युवक का शव पड़ा है.