Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: प्रदेश के सरकारी स्कूलों का हाल किसी से छिपा नहीं है। सुविधाओं की कमी और शिक्षा के गिरते स्तर के चलते लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल (Gurna Primary School Pithoragarh) में भेजने से कतराते हैं, लेकिन अगर कोशिश की जाए तो इन स्कूलों को भी बेहतर बनाया जा सकता है। पिथौरागढ़ के गुरना प्राथमिक विद्यालय में इसी तरह के सराहनीय प्रयास हो रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों को मात देने वाले इस स्कूल में एयर कंडीशन की सुविधा जोड़ दी गई है। जन सहयोग से मिली सुविधा का बाल दिवस के मौके पर शुभारंभ किया गया। यहां आपको गुरना प्राथमिक विद्यालय की शानदार ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में भी बताते हैं। साल 2015 से पहले इस स्कूल की हालत भी दूसरे सरकारी स्कूलों जैसी ही थी। छात्र संख्या कम होने के चलते स्कूल बंद होने की कगार पर था। तब प्रधानाध्यापक के तौर पर यहां सुभाष चंद्र जोशी की तैनाती हुई। उन्होंने यहां की समस्याओं पर मंथन किया, साथ ही इन्हें दूर करने के प्रयास भी करने शुरू कर दिए।