Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। गुलदार जंगल से निकल कर आबादी वाले इलाकों में दाखिल हो रहे हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। ताजा मामला ऋषिकेश (Rishikesh Awas Vikas Colony Guldar) का है। जहां मंगलवार सुबह एक गुलदार आवास विकास कॉलोनी में घूमता नजर आया। गुलदार को देख लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। आपको बता दें कि आवास विकास कॉलोनी, बाबा काली कमली बगीचा और भरत विहार कॉलोनी जैसे क्षेत्र पहले से गुलदार प्रभावित इलाके हैं। यहां बंद पड़ी स्टर्डिया फैक्ट्री परिसर में गुलदार के परिवार का ठिकाना रहा है। दो महीने पहले वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाकर एक मादा गुलदार और उसके एक शावक को पिंजरे में कैद किया था। दो अन्य शावक की तलाश जारी थी। मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे यहां छत के ऊपर टहल रहे एक शख्स ने भूखंड में गुलदार को घूमते देखा। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को इस बारे में सूचना दी।
यह भी पढ़ें - हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार खाई में गिरी, दो भाईयों की मौत..भांजा लापता