Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद (Haridwar Bahadurabad delivery in Road) की स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वास्थ्य कर्मियों की संवेदनहीनता का खामियाजा एक गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा। हरिद्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद के लेबर रूम में तीन महीने से ताला लटका है। यहां बीते सोमवार को प्रसव पीड़ा से जूझती हुई अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला को हायर सेंटर रेफर नहीं किया गया। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य से गर्भवती को हायर सेंटर भेजने की गुहार लगाई तो उन्होंने जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए गर्भवती के परिजनों को स्वयं ही एम्बुलेंस करके हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा। इसी बीच प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई और गर्भवती ने स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक सड़क किनारे नवजात बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद आसपास के दुकानदारों ने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल भेजा।