Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड की भूमि देवों की भूमि के नाम से प्रचलित है। यहां पर ऐसी कई जगह मौजूद हैं जिस पर लोगों का अटूट विश्वास है और वह विश्वास सदियों से चला आ रहा है। कई जगहें ऐसी अस्तित्व में हैं, जहां पर आस्था विज्ञान के ऊपर भारी पड़ता है और ऐसे कई चमत्कार हो जाते हैं जिनके बारे में कल्पना करना भी हमारे लिए मुश्किल है। आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके ऊपर कई लोगों का वर्षों से अटूट विश्वास रहा है। हम बात कर रहे हैं श्रीनगर के कमलेश्वर मंदिर (Srinagar Garhwal Kamleshwar Temple Khadratri Puja) की। यह मंदिर कई वर्षों पुराना है और सैकड़ों लोग इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं। आज का दिन बेहद खास है और इस दिन मंदिर के अंदर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। कोरोना काल के बीच में हजारों लोगों की भीड़ कार्तिक शुक्ल की चतुर्दशी यानी कि आज के दिन कमलेश्वर मंदिर में हर साल लगती है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से मांगने पर निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि जो भी दंपति सच्चे मन से कमलेश्वर मंदिर में भगवान शिव की आराधना करते हैं उनको अवश्य ही संतान की प्राप्ति होती है जिस कारण आज श्रीनगर के कमलेश्वर के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 3 गांवों पर नेपाल ने ठोका अपना दावा, जनगणना के लिए भेजी टीमें