उत्तराखंड: इधर मां ने दर्ज कराया अपहरण का केस, उधर प्रेमी से शादी कर थाने पहुंची बेटी

पुलिसकर्मी के बेटे पर जिस लड़की संग छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था, वह लड़की प्रेमी संग शादी रचा कर सीधे थाने पहुंच गई-
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar ranipur news: Haridwar ranupur girl love marriage
Image: Haridwar ranupur girl love marriage

हरिद्वार: हरिद्वार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा अपने प्रेमी से शादी कर सीधे पुलिस चौकी पहुंच गई। वहां पहुंचकर लड़की ने अपनी शादी के दस्तावेज पुलिस को दिखाए, साथ ही अपनी मां की करतूत के बारे में भी पुलिस को बताया। दरअसल जिस लड़की ने प्रेमी से शादी रचाई है, उसकी मां ने अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। अपहरण का आरोप एक पुलिसकर्मी के पुत्र पर लगाया गया था। लड़के की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि एमएससी में पढ़ने वाली उसकी बेटी को बीते छह महीने से घर आने-जाने पर पुलिसकर्मी का पुत्र परेशान करता था। बीच रास्ते में रोककर अश्लील इशारे करने के भी आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: मोटा माल कमाने के लिए बेटे को दिया ठेका, सस्पेंड हो गए इंजीनियर साहब
मामला बेहद गंभीर था इसलिए पुलिस जांच में जुट गई थी, अब कुछ और ही कहानी निकल कर सामने आई है। पुलिसकर्मी के बेटे पर जिस लड़की संग छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था, वह लड़की प्रेमी संग शादी रचा कर सीधे थाने पहुंच गई। वहां उसने शादी के दस्तावेज दिखाने के साथ पुलिसकर्मी के पुत्र पर लगाए गए अपहरण के आरोप को गलत बताया। मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बुधवार को छात्रा अपने प्रेमी के साथ रानीपुर कोतवाली की गैस प्लांट पुलिस चौकी पहुंची। छात्रा एमएससी में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने अपहरण का झूठा केस दर्ज कराया है। पुलिसकर्मी के बेटे पर लगाए गए आरोप गलत हैं। अब उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है। वह दोनों बालिग हैं और साथ में रहना चाहते हैं। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।