Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal uttarakhand) देहरादून पहुंचे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। केजरीवाल के स्वागत के लिए आप प्रभारी मोहनिया और कर्नल कोठियाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट। ये अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड का चौथा दौरा है। इस बार केजरीवाल ने ऑटो वालों का दिल जीतने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार बनने में 70 फीसदी ऑटो वालों का सहयोग था। उन्होंने कहा कि ऑटो वालों को दूसरी नजर से देखा जाता था लेकिन हमने उनसे बात की,उनको समझा। केजरीवाल ने कहा कि ऑटो वाला दिन भर मेहनत करता, गरीब बस्तियों में रहता लेकिन लोग इनको ऑटो माफिया कहते थे। आज हमने ऑटो वालों का पूरा सिस्टम बदल दिया,जनता भी खुश ऑटो वाला भी खुश है।