Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: इंसान आखिर किस हद तक क्रूर हो सकता है यह इस खबर से जानिए। इंसान सदैव से ही एक ऐसा निर्दयी पशु रहा है जिसने अपने से कमजोर पर खूब जुर्म किए हैं। अपने ताकतवर होने का फायदा उठाने वाले कई लोग हमारे आसपास ही हैं। इस हद तक लोग असंवेदनशील हो जाते हैं कि जानवरों को भी नहीं छोड़ते। जहां एक ओर जानवरों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ क्रूर लोग इंसानियत भूल कर बेजुबान जानवरों की बेहरमी से हत्या रहे हैं। हरिद्वार ज्वालापुर (Haridwar Jwalapur Street Dog News) क्षेत्र से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। ज्वालापुर के सीतापुर में एक युवक ने अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर एक स्ट्रीट डॉग को जान से मार डाला। जी हां, पशु संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था के पदाधिकारी ने इस क्रूरता की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है।घटना बीते शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।