Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: भारत ने युगांडा की राजधानी में पांच दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में 16 स्वर्ण, 14 रजत और 17 कांस्य पदक अपने नाम किए. आपने भी इस बारे में काफी कुछ पढ़-देख लिया होगा. पर अब उत्तराखंड के उस होनहार लाल के बारे में भी जान लें, जिसने तमाम चुनौतियों को पार कर युगांडा में चल रही अंतराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक और गोल्ड मेडल भारत के नाम किया. जिन्होंने अपनी उपलब्धि से ना सिर्फ देश को बल्कि उत्तराखंड को भी गौरवान्वित किया है. आपको बता दें की मनोज (Manoj Sarkar Gold Medal) ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं. उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. अपने कभी हार ना मानने वाले जज्बे से मनोज एक के बाद एक सफलताएं हासिल कर रहे हैं. युगांडा में भारतीय टीमों के साथ गए कोच गौरव खन्ना ने बताया कि पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है. आपको बता दें की टोक्यो 2020 पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार और मौजूदा पैरा-विश्व बैडमिंटन चैंपियन मानसी जोशी ने क्रमश: पुरुष एकल और महिल एकल के एसएल3 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता.
यह भी पढ़ें - Uttarakhand Char Dham Yatra: द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर के कपाट बंद, 25 नवंबर को कौथीग