Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के मासी पुलिस चौकी अंतर्गत मासी चौखुटिया मोटर (Almora Primary School Dang Teacher Sarita) मार्ग पर चिनौनी गांव के पास स्कूटी एवं डंपर में जबरदस्त भिडंत हो गई। स्कूटी पर शिक्षिका और उसके जीजाजी मौजूद थे। हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका जीजा सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद वाह हड़कंप मच गया और पुलिस को हादसे की सूचना दी गई हादसे की सूचना मिलने पर बिना देरी के एसओ दिनेश नाथ महंत टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। हादसा बीते रविवार दोपहर तकरीबन पौने 2 बजे का बताया जा रहा है। विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग में 31 वर्षीय सरिता 6 दिन पहले ही तैनात हुई थी। ग्राम दोहरा सितारगंज निवासी सरिता अपने जीजा मुकेश के साथ स्कूटी में सवार होकर घर से विद्यालय को आ रही थी। तभी चौखुटिया नगर से करीब चार किमी आगे चिनौनी गांव के पास विपरित दिशा से आ रहे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पर सवार सरिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। आगे पढ़िए