Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सवाल यही है कि आखिर इन बढ़ते हादसों पर लगाम कैसे लगे? इस बीच एक दुखद खबर हरिद्वार हाईवे (Roadways Bus Scooty Collision Beldi Village) से आ रही है। यहां पति-पत्नी स्कूटी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस बीच रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे की है। पथरी थाना क्षेत्र के 1 एक्कड़ कलां गांव के रहने वाले शमशेर अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से रुड़की की तरफ जा रहे थे। जैसे ही स्कूटी बेलड़ी गांव के पास पहुंची तो एक रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर बैठी पत्नी झटक कर बस के पहिए के नीचे आ गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई। बस चालक वहां से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन कुछ ही दूर पर गांव वालों ने उसे पकड़ दिया। इसके बाद गांव वालों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन गांव वाले मुआवजे की मांग पर खड़े रहे। फिलहाल गांव वालों के समझाने की कोशिश जारी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बाबा नीम करौली के बड़े पुत्र का निधन, भक्तों में शोक की लहर