Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: पहाड़ में गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं. उत्तराखंड का ऐसा कोई जिला नहीं जहां गुलदार के हमले की घटनाएं ना हुई हों. नरभक्षी गुलदार (Srinagar Garhwal Guldar Video) मारे भी जा रहे हैं, पर ज्यादातर जगहों पर अब भी गुलदार की दहशत कायम है. उधर श्रीनगर में गुलदार की धमक लगातार बढ़ती जा रही है. बीते 24 अक्टूबर को खंडाह से सुमाड़ी रोड पर गुलदार के हमले से एनआइटी का एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया। उससे पहले उफल्डा की महिलाएं चारपत्ती लेने गंगादर्शन के पास जंगल में गई थी। घास काटते समय गुलदार ने एक महिला पर पीछे से हमला बोल दिया। इस घटना से एक हफ्ते पहले भी देर शाम स्कूटी सवार व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था. पौड़ी से श्रीनगर गढ़वाल के बीच गडोली, खंडाह और अन्य स्थानों पर बीच हाईवे पर गुलदार 4 लोगों को हमला कर घायल कर चुका है. अब श्रीनगर में गुलदार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सड़क पर गुलदार बेखौफ घूम रहा है..आगे देखिए Srinagar Garhwal Guldar Video