Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: सफलता हासिल करना कोई आसान बात नहीं है. खुद पर नियंत्रण और अपने लक्ष्य को पाने का जुनून होना बेहद जरूरी है. आज हम आपको पहाड़ की ऐसी होनहार बिटिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने छोटे से गांव से निकलकर पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत ग्राम कमसाल की रहने वाली सुमन (Rudraprayag Suman UKPSC EXAM) की, जिन्होंने हाल ही में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की। सुमन का सहायक वन संरक्षक के पद पर चयन हुआ है. सुमन की इस अभूतपूर्व सफलता से जहां उसके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है. वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. आपको बता दें कि सुमन विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत ग्राम कमसाल की रहने वाली है. सुमन के पिता राकेश लाल कुछ माह पहले ही आर्मी से रिटायर हुए हैं. उनकी 2 बेटियां और 2 बेटे है. जिनमें सबसे बड़ी बेटी मंजू सैलानी है, जो उत्तरकाशी में नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात है, जबकि उनका एक बेटा जिले के जखोली में फार्मासिस्ट है. वहीं, उनकी तीसरी बेटी सुमन का चयन सहायक वन संरक्षक के पद पर हुआ है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: UKPSC की परीक्षा में गंगा बुधलाकोटी ने किया टॉप, पहले ही प्रयास में बनी ACF