Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। यूएसनगर (Nanakmatta Rajan Mridha Bee Attack) के एक शादी के घर में जहां अबतक विवाह की तैयारियां चल रही थीं अब उसी घर से परिवार के रोने बिलखने की आवाज़ें आ रही हैं। एक ऐसा घर जहां से 4 दिन बाद डोली उठनी थी किसने सोचा था कि उसी घर से अर्थी उठ जाएगी। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में कुछ ऐसा ही हुआ। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, सभी बेसब्री से दुल्हन की शादी का इंतजार कर रहे थे कि घर मे गंभीर हादसा हो गया और पल भर में सभी खुशियां गम में तब्दील हो गईं। मधुमक्खियों के झुंड के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। किस्मत देखिए कि मृतक चार दिन बाद अपनी बेटी को विदा करने वाला था। वह 4 दिन बाद होने वाले अपनी बेटी की शादी का न्योता देकर लौट रहा था, कि तभी उस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। हमला इतना घातक था कि बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच पिता की इस तरह दुःखद मौत से घर ही नहीं पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया है।