Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीच बाजार में महिला ने एक युवक की चप्पलों से धुनाई (haridwar women beat youth in market video) कर दी। युवक पर आरोप है कि वो कई दिनों से महिला को छेड़ रहा था। जब महिला बाजार में कुछ खरीददारी करने के लिए आई, तो युवक भी उसके पीछे पीछे चल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि वो काफी वक्त से उस युवक की छेड़ानियों से तंग आ गई है। बाजार में उसने महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। ऐसे में महिला का पारा आसमान पर चढ़ गया। महिला ने बीच बाजार ही मनचले युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़का माफी मांगते हुए नजर आ रही है। फिलहाल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है और इस मामले की जांच चल रही है। आप भी देखिए वीडियो (वीडियो साभार- news129 )
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में नृशंस हत्याकांड, 6 दिन से लापता युवक की सिर कटी लाश मिली..इलाके में हड़कंप