Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में एक बार फिर से कोरोनावायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। 1 दिन पहले ही देहरादून में 19 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले थे और अब एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी FRI (Dehradun FRI 11 Officer Corona positive) के 11 ट्रेनी आईएफएस अधिकारी कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। बताया गया है कि 11 ट्रेनी आईएएस अधिकारी फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए आए थे। कोरोनावायरस संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को एफ आर आई के हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा उनके साथ ही अधिकारियों की भी जांच की जा रही है। FRI के अपर निदेशक डॉ एस के अवस्थी का कहना है कि 48 अधिकारियों का दल लखनऊ में ट्रेनिंग पर था और इसके बाद दिल्ली में ट्रेनिंग पर गया। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - देहरादून: एक TV चैनल एक्टिवेट करना था, युवक को लगा 62 हजार का चूना..आप भी अलर्ट रहें