Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि गैरसैंण में होने वाले शीतकालीन सत्र में सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र का बड़ा फैसला पलट सकते हैं। जी हां गैंरसैंण में देवस्थानम् बोर्ड (Uttarakhand Devasthanam Board Bhang News) को भंग करने का ऐलान हो सकता है। सरकार ने आखिरकार देवस्थानम बोर्ड को वापस लेने का मन बना ही लिया है। इसको लेकर लंबे समय से विरोध हो रहा था।बीते बुधवार शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस संबंध में स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। दरअसल चारधाम के पुरोहित और हकहकूकधारी लंबे समय से देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि देवस्थानम बोर्ड चार धाम में दखलंदाजी करना चाह रहा था। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने इस बोर्ड का गठन किया था। लंबे समय से सभी धामों में इस बोर्ड को वापस लेने की बात कही जा रही थी। इसी बीच मदन कौशिक ने बोर्ड को वापस लेने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर बड़ा ऐलान करने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भावनाओं के अनुरुप ही देवस्थानम बोर्ड पर फैसला लेगी। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - CM धामी और CM योगी की मुलाकात रंग लाई, उत्तराखंड को वापस मिलेंगी 24 नहरें