देहरादून के इस इलाके में लगा लॉकडाउन, अपने घरों में रहेंगे लोग..DM ने जारी किए आदेश

देहरादून के एफआरआई (Lockdown in Dehradun FRI area) इलाके में आज से पूर्ण लॉकडाउन लग गया है। इस बाबत देहरादून डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
dehradun fri lockdown: Lockdown in Dehradun FRI area
Image: Lockdown in Dehradun FRI area

देहरादून: देहरादून में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। एफआरआई (Lockdown in Dehradun FRI area) में 11 ट्रेनी आईएफएस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में इस इलाके में आज से पूर्णत लॉकडाउन लग गया है। देहरादून डीएम द्वारा आदेश जारी किया गया है कि इस इलाके में रहने वाले लोग फिलहाल घरों में ही रहेंगे। इंडियन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी FRI (Dehradun FRI 11 Officer Corona positive) के 11 ट्रेनी आईएफएस अधिकारी कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। बताया गया है कि 11 ट्रेनी आईएएस अधिकारी फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए आए थे। कोरोनावायरस संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को एफ आर आई के हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा उनके साथ ही अधिकारियों की भी जांच की जा रही है। FRI के अपर निदेशक डॉ एस के अवस्थी का कहना है कि 48 अधिकारियों का दल लखनऊ में ट्रेनिंग पर था और इसके बाद दिल्ली में ट्रेनिंग पर गया। दिल्ली से देहरादून आने के दौरान सभी के सैंपल लिए गए थे और इनमें आठ अधिकारी संक्रमित मिले..इसके बाद तीन अन्य अफसर भी कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। कुल मिलाकर 11 आईएएस अधिकारियों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें - देहरादून में फिर से हुआ कोरोना ब्लास्ट, FRI के 11 अफसर मिले पॉजिटिव..मचा हड़कंप

  • Lockdown in Dehradun FRI

    Lockdown in Dehradun FRI area
    Pic: 1/ 2
    Image: Lockdown in Dehradun FRI area

    एफआरआई में 11 ट्रेनी आईएफएस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में इस इलाके में आज से पूर्णत लॉकडाउन लग गया है। देहरादून डीएम द्वारा आदेश जारी किया गया है कि इस इलाके में रहने वाले लोग फिलहाल घरों में ही रहेंगे।

  • तीसरी लहर की आशंका

    Lockdown in Dehradun FRI area
    Pic: 2/ 2
    Image: Lockdown in Dehradun FRI area

    आपको बता दें कि इस वक्त दुनिया में कोरोनावायरस की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। विदेशों में कई राज्य ऐसे हैं जहां लॉकडाउन लग चुका है स्टार भारत में भी तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल देहरादून (Dehradun FRI 11 Officer Corona positive) वाले सावधान रहें.